About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

भाजयुमो की ओर से 81 विधानसभा के 86 स्थानों में “नमो नव मतदाता सम्मेलन” हुआ

Share the post

रांची। 25 जनवरी 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश के धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वोट करने वाले नव मतदाताओं को संबोधित किया, जिसका लाइव प्रसारण देश की लगभग सभी जगहों पर किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 25 जनवरी को देश भर में नमो नव मतदाता सम्मेलन किया गया। झारखंड में भाजयुमो द्वारा 81 विधानसभा के कुल 86 स्थानों पर नमो नव मतदाता सम्मेलन किया गया। इसमे राज्य भर से कुल लगभग 1 लाख युवा शामिल हुए। कांके विधानसभा के चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंकवेट हॉल में नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी शामिल हुए। मौके पर मरांडी ने कहा कि नव मतदाता के कंधों में देश की बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी है कि वे भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के किए वोट दे। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट और देश की विकास की दिशा दोनों आपस मे जुड़े हुए है। आपका एक वोट भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कारगर साबित होगी। भारत मे स्थिर और मजबूत व बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगी। वहीं, हटिया विधानसभा के पुंदाग स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में नमो नव मतदाता सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश के नव मतदाता मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत का निर्माण करेंगे। देश के नव मतदाता नया भारत बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

Leave a Response