+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNews

मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्पशूटर अनुज कनौजिया झारखंड में ढेर

Share the post

यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रांची। उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के प्रमुख शूटर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। कनौजिया पर 2.5 लाख रुपये का इनाम था और वह पिछले 5 सालों से फरार चल रहा था। इस ऑपरेशन के दौरान करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं। दिलचस्प बात यह है कि आज ही के दिन मुख्तार अंसारी की मौत को एक साल पूरा हुआ है। पुलिस के लिए यह घटना एक साथ दोहरी सफलता मानी जा रही है। अनुज कनौजिया पर उत्तर प्रदेश के मऊ और गाजीपुर समेत कई जिलों में 2 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। उसे मुख्तार गैंग का ‘शार्पशूटर’ बताया जाता था।

इनाम बढ़ाकर 2.5 लाख किया गया था

अनुज पर पहले 1 लाख रुपये का इनाम था, लेकिन लंबे समय तक पुलिस को चकमा देने के बाद इनाम राशि बढ़ाकर 2.5 लाख कर दी गई। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए, जिसमें आजमगढ़ में उसके घर को बुलडोजर से गिराना और परिजनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लागू करना शामिल है। इस सफल ऑपरेशन को मुख्तार गैंग के बचे सदस्यों के लिए चेतावनी बताया जा रहा है। यूपी एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि राज्य की सीमाओं से परे भी गैंगस्टर्स को निशाना बनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अनुज का खात्मा उनकी “जीरो टॉलरेंस” नीति का हिस्सा है।

Leave a Response