+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 18, 2025
Latest Hindi NewsNews

Lok Sabha Election : आज झारखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी पारा को हाई करेंगे

Share the post

रांची। शुक्रवार यानी 10 मई 2024 को देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आैर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड में चुनावी पारा को हाई करेंगे। भाजपा के तीनों नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। मंत्री अमित शाह खूंटी में जनसभा करेंगे व यहां से पार्टी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। शाह विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे, जहां से वो दिन के 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से खूंटी पहुंचेंगे। अमित शाह खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं, सिंह संथाल की दो सीट दुमका और गोड्डा के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। राजनाथ सिंह सीता सोरेन और निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान जहां दुमका में वो जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं गोड्डा में रोड शो में शामिल होकर लोगों से वोट मांगेंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम चुनाव प्रचार करेंगे

दिन के 11 बजकर 30 मिनट में दुमका में आयोजित जनसभा को राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इस दौरान वो पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए लोगों से समर्थन की अपील करेंगे। यहां से वो गोड्डा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे वो रोड शो में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए जनता से वोट मांगेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खूंटी, चाईबासा और लोहरदगा में चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave a Response