+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड आएंगे नरेंद्र मोदी-अमित शाह | कई दिग्गज करेंगे प्रचार | देखें कौन-काैन करेगा प्रचार

Share the post

रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। पहले चरण का मतदान भी संपन्न हो चुका है। हर पार्टी अपने अपने प्रत्याशी को जिताने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे। झारखंड में भी इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कुछ दिनों पहले इंडिया गठबंधन ने महारैली कर बड़े-बड़े राष्ट्रीय नेताओं को बुलाकर प्रोग्राम को सफल बनाया। अब भारतीय जनता पार्टी भी झारखंड में अपने पार्टी के टॉप लीडर्स को बुलाकर चुनाव को दिलचस्प बनाने जा रही है। झारखंड में 40 दिग्गज नेता हुंकार भेरेंगे। इनमें सबसे बड़ा नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा सहित कई शामिल हैं।

ये दिग्गज नेता आएंगे

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्‌डा, राजनाथ सिंह, नीतीन गडकरी, ध्रमेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, लक्ष्मीकांत बाजपाई, बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कड़ीया मुंडा, अमर कुमार बाउरी, अन्नापूर्णा देवी, योगी अदीत्यनाथ, मोहन यादव, विष्णु देव साई, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, शिवराज सिंह चौहान, रवि शंकर प्रसाद, दीपक प्रकाश, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, बालमुकुंद सहाय, सीता सोरेन, गीता कोड़ा, अनंत कुमार ओझा, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीपी सिंह, मनोज सिंह, लुइस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानू प्रताप शाही, रंधीर सिंह, घूरण राम।

Leave a Response