About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

रांची में बर्ड फ्लू | अंडा की खरीद-बिक्री पर रोक

Share the post

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत RAPID RESPONSE TEAM का गठन

रांची। ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किए गए नमूनों में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन द्वारा एक्शन प्लान के तहत RAPID RESPONSE TEAM (RRT) का गठन किया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एव कर्मियों को जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, कुक्कुट, क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवारी रांची से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया है। एक्शन प्लान के तहत RAPID RESPONSE TEAM (RRT) द्वारा क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाना है। एक्शन प्लान के आलोक में एपिसेंटर से 1 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा ताकि प्रशासनिक स्तर पर कुक्कुटों की कलिंग हेतु शीघ्र निर्णय लिया जा सके। साथ ही टीम द्वारा एपिसेंटर से 10 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र का मानचित्र बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिन्हित करते हुए इस क्षेत्र में एवियन इंफ्लुएंजा की सघन निगरानी का कार्य भी किया जाएगा।

एक किलोमीटर की परिधि में रोक

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है। उपायुक्त ने राहुल कुमार सिन्हा द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत कुक्कुटों/कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। साथ ही इनके परिवहन पर भी अगले आदेश तक रोक रहेगा।

नगरपालिका क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य करेगी रैपिड रिस्पांस टीम

  1. होटवार, गाड़ी गांव, गाड़ी होटवार एवं बकेन टोली।
  2. खटंगा, न्यू खटंगा, महुआ टोली एवं आर्मी कैंप के पास का क्षेत्र।
  3. बांध गाड़ी, डुमरदगा, जेपी नगर, एवं बूटी मोड़ के पास का क्षेत्र।

Leave a Response