![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231206_163208_Chrome-750x450.jpg)
![L Khyangte becomes Chief Secretary of Jharkhand](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231206_162850_ETV-Bharat-811x1024.jpg)
रांची। झारखंड के मुख्य सचिव बदल दिए गए हैं। एल खियांग्ते को मुख्य सचिव बनाया गया है। सुखदेव सिंह को एटीआई का निदेशक बना दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। झारखंड सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर कर दिया गया है। वहीं, महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पदस्थापित लालबियक्तलुआंगा खियांग्ते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भेजा गया है।
add a comment