+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
News

सबको हंसाने वाला जूनियर महमूद का निधन

Share the post

250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का लोहा मनवाया

रांची। जूनियर महमूद के नाम से मशहूर मशहूर अभिनेता नईम सैय्यद का निधन शुक्रवार को मुंबई के खार स्थित उनके घर पर हो गया। 67 वर्ष के महमूद पेट के कैंसर से लड़ाई के बाद जंग हार गया। जूनियर महमूद का उनके आवास पर सुबह 2:15 बजे निधन हो गया। जूनियर महमूद के बेटे हसनैन ने मीडिया को बताया कि हमें उनके चौथे चरण के पेट के कैंसर के बारे में 18 दिन पहले ही पता चला था। हम उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल ले गए थे, वहां के डीन ने हमें बताया कि इस स्तर पर उपचार और कीमोथेरेपी बहुत दर्दनाक होगी। अस्पताल ने सुझाव दिया था कि हम घर पर ही उनकी देखभाल करें। अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में जूनियर महमूद ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का लोहा मनवाया।

1966 में की करियर की शुरुआत

जूनियर महमूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में मोहब्बत जिंदगी है (1966) से की। उन्होंने नौनिहाल, कारवां, हाथी मेरे साथी, मेरा नाम जोकर, सुहाग रात, ब्रह्मचारी, कटी पतंग, हरे रामा हरे कृष्णा, गीत गाता चल, इमानदार, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, आज का अर्जुन, गुरुदेव, छोटे सरकार और जुदाई जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 1968 की फिल्म सुहाग रात में स्क्रीन स्पेस साझा करने के बाद दिवंगत कॉमेडी आइकन महमूद ने नईम सैय्यद को स्क्रीन नाम जूनियर महमूद दिया था।

Leave a Response