+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsSport

झारखंड की हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

Share the post

Hockey Coach : खेल विभाग द्वारा संचालित खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच प्रतिमा बरवा का शुक्रवार को पारस अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी प्रतिमा के भाई दिवाकर बरवा ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रतिमा का डेड बॉडी खूंटी लेकर जाएंगे। बता दें कि प्रतिमा बरवा को गुरुवार शाम अचानक पैरालिसिस का अटैक आया था, उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रतिमा को आईसीयू में जीवन रक्षक निगरानी में रखा गया। प्रतिमा बरवा के अचानक बीमार पड़ने की खबर से राज्य के खेल जगत में चिंता की लहर दौड़ गई थी। खिलाड़ी, कोच, खेलप्रेमी और प्रशासक सभी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन प्रतिमा जिंदगी की जंग हार गई। बता दें कि प्रतिमा के मार्गदर्शन में भारतीय टीम की वर्तमान कप्तान सलीमा टेटे जैसी खिलाड़ी उभर कर सामने आई। कोच प्रतिमा बरवा न सिर्फ एक कुशल प्रशिक्षक रहीं, बल्कि झारखंड महिला हॉकी की रीढ़ मानी जाती थीं। वे पूर्व में सिमडेगा के आवासीय बालिका हॉकी सेंटर में भी कोच रहीं, जहां उन्होंने देश को कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी दी। उनके मार्गदर्शन में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सलीमा टेटे सहित संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी प्रतिभाएं निकलीं। जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में झारखंड और भारत का नाम रोशन किया है।

Leave a Response