About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Breaking News

झारखंड नगर निकाय चुनाव: रांची मेयर सीट ST के लिए आरक्षित

Share the post

रांची। झारखंड राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार रांची नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित किया गया है। धनबाद नगर निगम का महापौर पद अनारक्षित (अन्य वर्ग) के लिए होगा। पलामू (मेदिनीनगर) नगर निगम का महापौर पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अन्य नगर निगमों में आरक्षण इस प्रकार है:

  • हजारीबाग – अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)
  • गिरिडीह – अनुसूचित जाति (अन्य)
  • देवघर – अनारक्षित (अन्य)
  • बोकारो (चास) – अनारक्षित (अन्य)
  • आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) – अनुसूचित जनजाति (अन्य)
  • मानगो (पूर्वी सिंहभूम) – अनारक्षित महिला

इन शहरी निकायों में होंगे चुनाव

नगर निगम (9):
रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो।

नगर परिषद:
गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम।

नगर पंचायत:
बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया।

48 शहरी निकायों में होंगे चुनाव

राज्य में कुल 48 शहरी निकाय हैं, जहां चुनाव होने हैं।
इनमें से 13 निकायों में 2020 से और अन्य निकायों में 2022 से चुनाव लंबित हैं।
वार्ड सीटों के आरक्षण के बाद अब महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण

  • बंशीधर नगर – अनारक्षित महिला
  • मझिआंव – अनारक्षित अन्य
  • हुसैनाबाद – अनुसूचित जाति
  • हरिहरगंज – अनुसूचित जाति महिला
  • छतरपुर – अनारक्षित अन्य
  • लातेहार – अनुसूचित जनजाति अन्य

नगर परिषद अध्यक्ष पद का आरक्षण

  • गढ़वा – अनारक्षित अन्य
  • विश्रामपुर – अनारक्षित महिला
  • चतरा – अनारक्षित अन्य
  • झुमरी-तिलैया – पिछड़ा वर्ग-2 (अन्य)

Leave a Response