About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे | 19 के बाद पहली सूची कांग्रेस जारी करेगा

Share the post

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंच गए। उनके साथ झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 19 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रांची आ रहे हैं। 19 के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची प्रत्याशियों का जारी कर देगा। मीर ने कहा कि 2019 से झारखंड में गठबंधन में शामिल हैं। ऐसे में सीट को लेकर कोई उठा पटक नहीं है। सीट शेयरिंग पर जो फॉर्मूला है वो फाइल हो गया है। झारखंड में प्रत्याशियों की घोषणा सीईसी की बैठक के बाद होगी। संभवत: 21 तक प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। आज कांग्रेस के कई बड़े नेता रांची आ रहे हैं। बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव कल यानी 18 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे। तेजस्वि यादव सीएम हेमंत सोरेन के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद रहेंगे। वामदल के नेता भी इस बैठक में रहेंगे। बैठक में इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, 19 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रांची आएंगे। राहुल गांधी डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही साथ वे विभिन्न सामाजिक संगठन, जातीय संगठन, संविधानविद, शिक्षाविद सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक करेंगे। सम्मेलन में पांच सौ प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। इधर सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी व अलग-अलग संगठन जुटे हैं।

Leave a Response