About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड चैंबर चुनाव: किशोर मंत्री टीम ने मारी बाजी | शैलेंद्र टीम का सुपड़ा साफ

Share the post

चैंबर चुनाव में टीम किशोर मंत्री के सर्वाधिक 19 प्रत्याशी जीते, 19-2 से मिली जीत

शैलेंद्र सुमन की अगुवाई वाटी टीम के 12 सदस्यों में किसी को जीत हासिल नहीं हुई

रांची। झारखंड चैंबर की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में रविवार को किशोर मंत्री टीम ने बाजी मार ली। उनकी टीम से 21 में से 19 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं, दो अन्य विजयी प्रत्याशियों में 2 निर्दलीय शामिल रहे। इसके अलावा शैलेंद्र कुमार सुमन की अगुवाई वाटी टीम के 12 सदस्यों में किसी को जीत हासिल नहीं हुई। इस चुनाव में टीम किशोर की प्रत्याशी ज्योति कुमारी को सर्वाधिक 1845 वोट मिले। जबकि, आदित्य मल्होत्रा 1845, राम बांगड़ 1746, अमित शर्मा 1744 और किशोर मंत्री 1723 वोट के साथ सर्वाधिक वोट हासिल करने वाले प्रत्याशी रहे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों में नवजोत अलंग को 1486 और रोहित अग्रवाल को 1452 वोट मिले। इसके अलावा टीम किशोर मंत्री से असफल रहने वाले उम्मीदवार विवेक अग्रवाल 14 और अमित किशोर अग्रवाल 41 वोट से पीछे रहे। टीम किशोर मंत्री के सर्वाधिक 19 प्रत्याशी जीतने के साथ ही अब उनके दोबारा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, इसकी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

देखें कौन जीते व कितने वोट मिले

प्रत्याशी वोट
ज्योति कुमारी 1845
आदित्य मल्होत्रा 1796
राम बांगड़ 1746
अमित शर्मा 1744
किशोर मंत्री 1723
प्रवीण लोहिया 1687
रोहित पोद्दार 1681
अनिल अग्रवाल 1614
विकास 1608
राहुल साबू 1589
डॉ अभिषेक 1583
परेश गट्टानी 1564
शैलेश अग्रवाल 1529
नवजोत अलंग 1486
रोहित अग्रवाल 1452
सुनील कुमार 1414
विमल फोगला 1412
नवीन अग्रवाल 1388
साहित्य पवन 1383
संजय अखौरी 1381
सुनील केडिया 1354

Leave a Response