About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 14, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
झारखंड: प्रसिद्ध कारोबारी और JD High Street Mall के MD अनुराग सरावगी ने गुरुवार देर रात ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे, उनके परिजन बाहर गए हुए थे। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
JHARKHAND NEWS

JD High Street Mall के MD अनुराग सरावगी की मौत।ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदने का मामला

Share the post

रांची। रांची के प्रसिद्ध कारोबारी और मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सरावगी ने गुरुवार देर रात ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपने फ्लैट में अकेले थे। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तमिलनाडु में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गुरुवार रात सभी लोग सोने चले गए थे। तभी ऊपर से किसी के गिरने की तेज आवाज आई। मौके पर पहुंचने पर अनुराग सरावगी जमीन पर गिरे मिले और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह टूट गया था, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही

घटना के समय अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर उनके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे, जबकि दूसरे फ्लोर पर उनका एक और फ्लैट अंदर से बंद मिला। घर में काम करने वाली नौकरानी ने पुलिस को बताया कि अनुराग सरावगी घर लौटने के बाद फोन पर किसी से जोर-जोर से बात कर रहे थे और काफी परेशान लग रहे थे। कुछ देर बाद वह बाहर चले गए और फिर बालकनी से गिरने की आवाज आई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पत्नी के रांची पहुंचने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

Read More

Leave a Response