About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 14, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
JHARKHAND NEWS

रांची नगर निगम चुनाव: वार्डों में 390 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए मतदान 23 फरवरी को कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी (जांच) की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। जांच के बाद मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सभी 19 अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया है। इसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 5 है। वहीं, रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 53 वार्ड पार्षद हेतु अभ्यर्थियों की कुल संख्या 390 व
महिला अभ्यर्थियों की संख्या 242 है। इस बार मेयर पद के लिए कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रत्याशी शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नगर व्यवस्था को लेकर अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब नाम वापसी 6 फरवरी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद 27 फरवरी को मतगणना के जरिए रांची नगर निगम को नया मेयर मिलेगा।

प्रेक्षक-व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति

रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए

सामान्य प्रेक्षक

संदीप कुमार दोराईबुरु
मोबाइल नंबर – 9431114834
आवासन-सह-कार्यालय स्थल
कमरा संख्या – 210, राजकीय अतिथिशाला, सर्कुलर रोड, रांची।
बैठक का समय:- अपराह्न 03ः30 से 04ः30 बजे तक

व्यय प्रेक्षक…

ध्रुव कुमार
मोबाइल नंबर – 7004490210
आवासन-सह-कार्यालय स्थल
कमरा संख्या- 207, राजकीय अतिथिशाला, सर्कुलर रोड, रांची।
बैठक का समय:- अपराह्न 03ः30 से 04ः30 बजे तक

बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के लिए

सामान्य प्रेक्षक

सत्यवीर रजक
मोबाइल नंबर – 7762824750
आवासन-सह-कार्यालय स्थल
कमरा संख्या-211, राजकीय अतिथिशाला, सर्कुलर रोड, रांची।
बैठक का समय:- अपराह्न 03ः30 से 04ः30 बजे तक

व्यय प्रेक्षक

संदीप कुमार दोराईबुरु
मोबाइल नंबर – 9431114834
आवासन-सह-कार्यालय स्थल
कमरा संख्या-209 राजकीय अतिथिशाला, सर्कुलर रोड, रांची।
बैठक का समय:- अपराह्न 03ः30 से 04ः30 बजे तक

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियंत्रण कक्ष का गठन

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण कक्ष हेतु दूरभाष संख्या- 8987791131 एवं 8987791132 आवंटित की गई है। नियंत्रण कक्ष निर्वाचन अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा और प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Response