About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

इजराइल-हमास युद्ध : गाजा पर बमों की बारिश | इजराइली सैनिक गाजा पर जमीनी हमले की तैयारी में | अबतक 2100 मौत

Share the post

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा-अमेरिका फिलिस्तीनियों के हित को नजरअंदाज कर रहा

अमेरिका ने इजरायल को गोला-बारूद भेजा

रांची। इजरायल-हमास जंग के पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 2100 से ज्यादा हो गया है। 1200 इजराइली व 900 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। वहीं, इजराइली सैनिक गाजा पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार रात अमेरिका का पहला ट्रांसपोर्ट प्लेन गोला-बारूद के साथ इजराइल के नेवातिम एयरबेस पर पहुंच गया। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमास-इजरायल जंग को लेकर कहा कि यह युद्ध अमेरिकी विदेश नीति की विफलता है। अमेरिका फिलिस्तीनियों के हित को नजरअंदाज कर रहा है। इजरायल ने गाजा के पास 300,000 सैनिक तैनात कर दिया है। गाजा पट्टी के नजदीक पैदल सेना, बख्तरबंद सैनिक, तोपखाने और रिजर्व से कई अन्य सैनिकों को तैनात किया गया है।

इजरायल पर सीरिया ने भी हमला किया

लेबनान के बाद इजरायल पर सीरिया ने भी हमला कर दिया। इजराइली सेना ने दावा किया कि वह सीरिया की ओर से हो रही गोलीबारी और रॉकेट हमलों का जवाब तोपखाने और मोर्टार से दे रही है। लेबनान से भी इजरायल पर दोबारा हमला हुआ। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, लेबनान से 15 रॉकेट दागे गए। ये रॉकेट इजराइल के पश्चिमी शहर गलील और दक्षिणी तटीय शहर अश्कलोन में गिरे। जवाबी कार्रवाई में इजराइली सेना ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के 3 ठिकानों पर हमला किया है। इससे पहले 8 अक्टूबर को लेबनान बॉर्डर से हिजबुल्लाह ने इजरायल पर गोलीबारी और बम दागे थे।

Leave a Response