![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/215-750x450.jpg)
![Impact of news: 2 youths who indulged in hooliganism in the middle of the road at night are in police custody.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/2-2-1024x461.jpg)
मारपीट की घटना का वीडियो NEWS BOX BHARAT ने प्रमुखता से दिखाया था
रांची। मंगलवार की रात शहर के बीच सड़क में मारपीट करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि ओवर ब्रिज के समीप सेना भर्ती कार्यालय के पास मारपीट करने वाले 2 लड़कों को पीसीआर ने रात में ही पकड़ लिया था। लेकिन अबतक जिसके साथ मारपीट हुई है वो कप्लेन नहीं किया है। बार में कुछ झंझट हुआ था, इसके बाद यह लड़ाई बीच सड़क में पहुंच गई थी। वीडियो के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ा गया है। बता दें कि मंगलवार की रात के करीब 10 बजे ओवर ब्रिज के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एक छोर के रास्ते पर गाड़ियां रूक गई थी। सेना भर्ती कार्यालय के सामने बीच सड़क पर एक लड़के को 10-12 लोग मारपीट करने लगे थे। इस मारपीट की घटना का वीडियो NEWS BOX BHARAT ने प्रमुखता से दिखाया था। वीडियो में लात, घुसे, बेल्ट व डंडे से एक लड़के को बुरी तरह से मारा जा रहा था। लोग इस घटना को देख रहे थे, लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं हुई की इस लड़ाई को छुड़ा सकें। क्योंकि मारने वालों की संख्या ज्यादा थी। उस लड़के को बीच रास्ते पर लेटा कर लात-घूसे से मारा जा रहा था। लड़का बचाव.. बचावा कह रहा था। वो दर्द से छटपटा रहा था। लेकिन हैवानों की तरह झुंड में लड़के मारे जा रहे थे। आते-जाते लोग इस मारपीट की घटना को देखकर आगे निकल जा रहे थे।