+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

रांची में पहली बार होगा भारतीय वायुसेना का एयर शो

Share the post

रांची। झारखंड के इतिहास में पहली बार रांची में भारतीय वायुसेना का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर आज वायुसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से उनके कार्यालय में चर्चा की। वायुसेना की सुप्रसिद्ध सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम द्वारा 19 और 20 अप्रैल 2025 को खोजा टोली आर्मी ग्राउंड पर यह शानदार एयर शो प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम से दो दिन पूर्व, 17 अप्रैल को इसका पूर्ण अभ्यास सत्र (फुल ड्रेस रिहर्सल) भी आयोजित होगा। बैठक में वायुसेना अधिकारियों ने एयर शो की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। उपायुक्त भजन्त्री ने वायुसेना को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा, “जिला प्रशासन एयर शो के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियों, जनसम्पर्क, तकनीकी सहायता और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देगा।” उन्होंने इस आयोजन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया। वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पी.के. सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह एयर शो नागरिकों के बीच वायुसेना के कौशल और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच होगा। साथ ही, रांची के लोगों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव साबित होने की उम्मीद है।

Leave a Response