About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आज : झारखंड प्रभारी मीर | मंत्री आलमगीर आलम व राजेश ठाकुर दिल्ली रवाना

Share the post

रांची। झारखंड में राजनीति उथल पुथल के बीच झारखंड कांग्रेस के नेता गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। झारखंड के नए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड सरकार के मंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम आैर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली गए। कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए आज अहम बैठक कर रही है। इसमें राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष, महासचिव, विधायक दल के नेता, पार्टी प्रभारी और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे

कांग्रेस ने आज यानी 4 जनवरी की सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें भारत न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी बात हो सकती है। दिसंबर 2023 में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में फेरबदल किया था। इसके बाद नव नियुक्त महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ पार्टी नेतृत्व की यह पहली बैठक है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं, जिनमें चुनावी तैयारियों के लिए रणनीति बनाई गई।

भारत न्याय यात्रा पर भी बनेगी रणनीति

इस बैठक में राहुल गांधी के दूसरे फेज के भारत न्याय यात्रा की भी रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 12 दिन बाद (14 जनवरी) से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी, जिसमें राहुल गांधी पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

Leave a Response