![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/20240102_102435-750x450.jpg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240104-WA0117-1.jpg)
रांची! झारखंड की राजधानी रांची में ED ने एक बार फिर दबिश डाली है. आर्किटेक्ट विनोद सिंह के रांची स्थित रोस्पा टावर ऑफिस में रेड की गई है. मिली जानकारी के अनुसार ED को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं. आपको बता दे कीED ने नए साल के शुरुआत में ही झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। ED ने एक दिन पहले यानी बुधवार को कई ठिकानों पर छापेमारी कर खलबली मचा दी थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ़ पिंटू , रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक आर्किटेक्ट विनोद सिंह के घर, सत्ता के बहुत ही करीब रहने वाले रातू रोड स्थित रौशन कुमार व अन्य के ठिकानों पर ईडी की रेड ने रेड मारा था। अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने रांची, बंगाल और राजस्थान में 10 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले थी। इसके अलावा कोलकाता के अभय सरौगी के, हजारीबाग के डीएसपी राजेंद्र व अन्य के यहां छापेमारी की थी.