About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
Weather Updates

चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर : रांची समेत आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश

Share the post

रांची। चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर रांची में दिखने लगा। रांची समेत आसपास के कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। स्कूल के लिए घर से बाहर निकले बच्चे छतरी व रेनकोट लेकर स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग ने 6 और 7 दिसंबर को मुख्य रूप से पूरे राज्य में बादल छाये रहने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। इस अवधि में राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। मौसम केंद्र के मुताबिक, चक्रवात मिचौंग पश्चिम मध्य-दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र तट, उत्तरी तमिलनाडु तट पर भीषण तूफान में तब्दील हुआ।

ऐसा रहेगा मौसम

  • 6-7 दिसंबर- पूरे प्रदेश में बादल छाये रहने के साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना।
  • 8 दिसंबर- आसमान में बादल छाये रहेंगे
  • 9 दिसंबर- आसमान साफ रहेगा और पारा गिरने से ठंड बढ़ेगी

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने कहा कि 6 और 7 दिसंबर को राज्य के कई इलाकों, खासकर दक्षिणी और मध्य भाग में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने कहा कि किसान भाई अपनी खरीफ फसलों को सुरक्षित रखें और सब्जियों को खेत से तोड़कर सुरक्षित स्थान पर रख लें।

Leave a Response