About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
News

आज ED का फिर सामना करेंगे एसपी नौशाद आलम

Share the post

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का सामना फिर साहिबगंज एसपी नौशाद आलम का होगा। ED ने एसपी नौशाद आलम को तीसरा समन भेज कर पूछताछ के लिए छह दिसंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। इससे पहले 28 नवंबर को उनसे पहले चरण की पूछताछ हो चुकी है, लेकिन उस दौरान उन्होंने असहयोगात्मक रवैया अपनाया था। अब ED एसपी नौशाद आलम की चल अचल संपत्ति की भी जानकारी लेगा।

क्या है मामला

साहिबगंज एसपी पर ईडी के गवाह विजय हांसदा को भड़काने की साजिश में शामिल रहने और उसकी दिल्ली यात्रा की व्यवस्था करने का आरोप है। गौरतलब है कि विजय हांसदा के गवाही से मुकरने और सीबीआई जांच से संबंधित याचिका लेने के बाद ईडी उस पर नजर रख रहा। ईडी ने विजय हांसदा पर नजर रखने के दौरान यह पाया गया कि वह सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती देने के लिए दिल्ली की यात्रा की थी और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसकी इस दिल्ली यात्रा के लिए साहिबगंज एसपी ने टिकटों की व्यवस्था की थी।

Leave a Response