+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

Icc Odi World cup final 2023 : मोरहाबादी ग्राउंड में बड़े एलईडी स्क्रीन में देखें भारत-आस्ट्रेलिया का मुकाबला

Share the post

बिरसा मुंडा स्मृति फन पार्क सह संग्रहालय बिरसा मुंडा स्मृति फन पार्क सह संग्रहालय में भी दिखाया जाएगा मैच का लाइव प्रसारण

रांची। शहर के बीचोबीच मौजूद मोरहाबादी ग्राउंड में आज भारत व आस्ट्रेलिया के बीच दिन के 2 बजे से खेले जाने वाले वर्ल्ड कप फाइनल का मैच का सीधा प्रसारण बड़े एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। यह बड़े-बड़े 11 एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा, इसकी लिए रांची नगर निगम ने पूरी तैयार कर ली है। मैच के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम रहेंगे। अभी हाल में एशिया हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल भी यहां दिखाया गया था, जिसमें लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा था। इसके अलावा बिरसा मुंडा स्मृति फन पार्क सह संग्रहालय (पुराना जेल कैंपस) में वर्ल्ड कप फाइनल मैच का सीधा प्रकाशन बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। अब तक के ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से यही कहा जा सकता है कि विश्व कप भारत के हाथ होगा। इस आयोजन को सेलिब्रेट करने के लिए लोगों में काफी उत्साह और उत्सुकता है। यह बात अलग है कि रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य भी दिया जाएगा। बावजूद लोगों की उत्सुकता चरम पर है। फाइनल मैच को फुल स्क्रीन पर दिखाने के लिए संग्रहालय में इंतजाम किया गया है। मैच का सीधा प्रसारण रविवार को 2 बजे से शुरू होगा और इस दौरान लोगों के लिए स्नैक्स का भी प्रबंध किया गया है। संग्रहालय के सूत्रों ने बताया की इसके लिए टिकट की दर 50 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है। इसको लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।

Leave a Response