About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

Icc Odi World cup final 2023 : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी | भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

Share the post

– टीम इंडिया ने आखिरी बार धौनी के कप्तानी में 2011 में वर्ल्ड कप जीता था

– पिच नंबर-5 पर मैच खेला जाएगा

– आस्ट्रेलिया ने आखिरी बार क्लार्क के कप्तानी में 2015 में वर्ल्ड कप जीता था

रांची।Icc Odi World cup final 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी टीम इंडिया और ऑस्ट्रलिया वनडे वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रलिया जीती थी। लेकिन इस साल दोनों टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल 13 बार आमना-सामना हुआ है। टीम ऑस्ट्रेलियाई ने 5 बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है, जबकि भारत ने 2 मैच जीते हैं। स्टेडियम फुल हाऊस हो गया है।

मौसम की भविष्यवाणी

आज बारिश और आंधी की कोई संभावना नहीं है। आज दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पिच रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की सतह भारत-पाकिस्तान मैच जैसी ही होगी, जो बल्लेबाजों और क्षेत्ररक्षकों दोनों के लिए अच्छी है। विश्व कप टूर्नामेंट में इस पिच पर अब तक चार मैच खेले गए हैं और तीन टीमों ने स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। पीच पूरी तरह से ड्राइ है।

दोनों टीमों के प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्चगने, ग्लैन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

5 बार ऑस्ट्रेलिया व 2 बार इंडिया ने जीती ट्रॉफी

मो शमी विकेट के मामले में सबसे आगे

कोहली रन के मामले में बहुत आगे

अबतक के वर्ल्ड ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाले देश

Leave a Response