![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/11/567-750x450.webp)
![Watch live telecast of ICC World Cup final match at Bhagwan Birsa Munda Smriti Fun Park.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/11/80-1-1024x576.webp)
रांची। शहर के बीचोबीच मौजूद बिरसा मुंडा स्मृति फन पार्क सह संग्रहालय (पुराना जेल कैंपस) में वर्ल्ड कप फाइनल मैच का सीधा प्रकाशन बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। अब तक के ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से यही कहा जा सकता है कि विश्व कप भारत के हाथ होगा। इस आयोजन को सेलिब्रेट करने के लिए लोगों में काफी उत्साह और उत्सुकता है। यह बात अलग है कि रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य भी दिया जाएगा। बावजूद लोगों की उत्सुकता चरम पर है। फाइनल मैच को फुल स्क्रीन पर दिखाने के लिए संग्रहालय में इंतजाम किया गया है। मैच का सीधा प्रसारण रविवार को 2 बजे से शुरू होगा और इस दौरान लोगों के लिए स्नैक्स का भी प्रबंध किया गया है। संग्रहालय के सूत्रों ने बताया की इसके लिए टिकट की दर 50 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है। इसको लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।