About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
कोहली ने नाबाद 101 रनों की दमदार पारी खेली।
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : बर्थडे ब्वॉय कोहली ने रिकॉर्ड 49वां शतक लगाया | सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

Share the post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाए 326 रन

रांची। ICC Cricket World Cup के 37वें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विराट कोहली ने रिकॉर्ड 101 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 77, कप्तान विराट कोहली ने 40, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 29, शुभमन गिल ने 23, सूर्यकुमार यादव ने 22 व केएल राहुल ने 8 रन बनाए। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक रिकॉर्ड 49वें शतक की बराबरी कर ली है। वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली के बल्ले से यह दूसरा शतक निकला है। इससे पहले विराट कोहली ने अपना 48 वां वनडे शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। विराट ने अपने 35वें जन्मदिन पर यह उपलब्धि हासिल की।

सचिन से कम पारियों में लगाए 49 शतक

सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले। इस दौरान 452 पारियों में 18426 रन बनाए। उनका औसत 44.83 का रहा। तेंदुलकर ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। विराट ने 277वीं पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वें ओवर में अपना 49वां शतक पूरा किया। उन्होंने कगिसो रबाडा की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Leave a Response