+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CricketNews

JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह का निधन | कल हजारीबाग आएगा डेड बॉडी

Share the post

बिहार के समय से हजारीबाग को क्रिकेट में एक अलग पहचान दिलाई

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व उपाध्यक्ष व हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। संजय सिंह ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में आज शाम अंतिम सांस ली। संजय सिंह के निधन की खबर मिलते ही जेएससीए व क्रिकेटप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संजय सिंह का शव शुक्रवार को दिल्ली से हजारीबाग लाया जाएगा। वे काफी दिनों से बीमार चल थे। उन्होंने अपने पिछे पत्नी व एक बेटा व एक बेटी को छोड़कर दुनिया से चले गए। आपको बता दें कि संजय सिंह के भाई राजीव सिंह मणिपुर में डीजीपी हैं। उनका भतीजा उत्कर्ष सिंह झारखंड रणजी टीम में शामिल है। बिहार के समय से ही संजय सिंह हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव रहे। जेएससीए बनने के बाद वे स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के कमेटी में उपाध्यक्ष बने। 2 टर्म जेएससीए में उपाध्यक्ष के पद पर बने रहे। लोढ़ा कमेटी बनने के बाद कूलिंग ऑफ में भी रहे। वे स्व. अमिताभ चौधरी के काफी करीबी रहे थे। संजय सिंह ने हजारीबाग क्रिकेट को एक अलग पहचान दिलाई व झारखंड के क्रिकेट के लिए कई अच्छे कार्य किए। वे जेएससीए के कमेटी मेंबर में भी रह चुके थे। संजय सिंह के निधन पर जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव देवाशिष चक्रवर्ती, पूर्व उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, असीम, पूर्व नेशनल बैडमिंटन प्लेयर शब्बीर हुसैन, सुरेश कुमार, फिरोज दिलावर खान, काका, जय कुमार सिन्हा सहित कई लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया।

Leave a Response