About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
News

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 350 करोड़ रुपए के घोटाले में गिरफ्तार किया गया

Share the post

रांची। चंद्रबाबू नायडू को 350 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में एपी सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी की पूछताछ में घोटाला साबित हुआ है। 241 करोड़ का फंड शेल कंपनियों में भेजा गया था। इस मामले में पहले भी 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रबाबू नायडू को शनिवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम पहुंची थी। पुलिस की टीम जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां इकट्ठा हुए टीडीपी कैडरों ने इसका विरोध किया। यहां तक कि एसपीजी बलों ने भी पुलिस को यह कहते हुए अनुमति नहीं दी कि वे नियमों के मुताबिक सुबह 5.30 बजे तक किसी को भी चंद्रबाबू नायडू तक पहुंचने की अनुमति नहीं दे सकते। जिसके बाद आखिरकार सुबह लगभग 6 बजे चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से नीचे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया। एपी डीआइजी ने उन्हें बताया कि उन्हें कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे पहले आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं ने दावा किया था कि टीडीपी अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Response