+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था | इसलिए महागठबंधन सरकार को खत्म कर दिया | अब नया गठबंधन बनाएंगे : नीतीश कुमार

Share the post

रांची। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा दिया है, अब आज ही फिर से नीतीश कुमार नौवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। अब थोड़े देर के बाद बीजेपी के विधायक राजभवन पहुंचेंगे। इसके बाद अपना समर्थन पत्र राज्यपाल को देंगे। जदयू व बीजेपी मिलकर सरकार बनाएंगे। विधायक दल का नेता नीतीश कुमार को ही चुना जाएगा। यानि एनडीए की सरकार फिर से बिहार में बनेगी। नौवीं बार नीतीस कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 4 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे, मंत्रीमंडल का गठन होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। राजभवन से पूर्व सीएम नीतीश कुमार निकल गए हैं। सीएम ने इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब हमलोग अलग हो गए। सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए महागठबंधन सरकार को खत्म कर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि हम नया गठबंधन बनाएंगे।

Leave a Response