About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

बिजली बिल ब्याज माफी योजना: 31 दिसंबर 2022 तक के बिल में ब्याज माफी का लाभ मिलेगा

Share the post

1 अप्रैल से 30 जून 2023 तक योजना का लिया जा सकता है लाभ

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2023 अंतर्गत ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) रथ को समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर से रवाना किया गया। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, जीएम जेबीवीएनएल पीके श्रीवास्तव व एसई डीके सिंह ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर ओटीएस रथ को रवाना किया। इस दौरान कार्यपालक अभियंता हिंमाशु शेखर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि ओटीएस रथ के माध्यम से जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली बिल ब्याज माफी योजना अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 तक के बिल में ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। बिजली बिल ब्याज माफी आसान किश्तों में होगी। घरेलु (शहरी एवं ग्रामीण) श्रेणी में 5 किलोवाट तक तथा कृषि एवं सिंचाई (आईएएस-1) निजी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। साथ ही बकायेदार विच्छेदित, लीगल नोटिस एवं सर्टिफिकेट केस घरेलु उपभोक्ता (शहरी एवं ग्रामीण) को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

ब्याज माफी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

– एक से लेकर पांच आसान किश्त

– डीपीएस राशि पर छूट एवं ऑन स्पॉट सर्टिफिकेट

– ऑनलाइन भुगतान सुविधा भी उपलब्ध

– ग्रामीण/शहरी घरेलु एवं कृषि उपभोक्ता को मिलेगा लाभ

– ओटीसी कार्ड किश्तों के लिए

– ऑन स्पॉट बिलिंग और लोड डिक्लेरेशन सुविधा

Leave a Response