+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
ranchi school closed, jharkhand school news, ranchi cold wave, jharkhand weather today,
कड़ाके की ठंड के चलते रांची जिले के सभी स्कूल 2 दिन के लिए बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश।
Breaking News

रांची में भीषण ठंड का कहर : 12 से 14 जनवरी तक KG से क्लास 6 की कक्षाएं बंद

Share the post

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार जिले में आगामी कुछ दिनों तक भीषण ठंड एवं शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रांची जिले को येलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है। छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा–163 के अंतर्गत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देशित किया जाता है कि वे आदेश का पूर्ण एवं सख्ती से पालन करें। यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं। सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की जाती है कि वे ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

सभी निजी विद्यालयों में निम्नलिखित व्यवस्था लागू रहेगी—

  • कक्षा केजी से कक्षा 06 तक की सभी कक्षाओं का पठन-पाठन दिनांक 12 जनवरी 2026 (सोमवार) से 14 जनवरी 2026 (बुधवार) तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेगा।
  • कक्षा 07 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं पूर्वाह्न 10:00 बजे से संचालित की जाएंगी। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Response