+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
BusinessEconomyLifeNews

अग्रवाल बंधु हत्याकांड में दोषियों को सजा आज

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • लोकेश चौधरी, सुनील कुमार व धर्मेंद्र कुमार तिवारी के सजा पर सुनवाई होगी

रांची। 2019 में अशोकनगर में एक न्यूज चैनल के ऑफिस में हुई अग्रवाल बंधुओं की हत्या मामले में दोषी लोकेश चौधरी, सुनील कुमार उर्फ सुनील सिंह व धर्मेंद्र कुमार तिवारी की सजा के बिंदु पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। बता दें कि अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने सोमवार को तीनों को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने तीनों को हत्या करने, लाश छुपान, आपराधिक साजिश करने व आर्म्स एक्ट में दोषी पाया है। लालपुर निवासी व्यवसायी हेमंत अग्रवाल व महेंद्र अग्रवाल को छह मार्च 2019 को दफ्तर में बुलाकर पैसों के लेनदेन में हुए विवाद में लोकेश ने दोनों पर गोली चलाई थी, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई थी।

19 गवाहों की गवाही दर्ज की गयी थी

सोमवार को हुई सुनवाई के समय कोर्ट में सभी आरोपी उपस्थित थे। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई थी। पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर लोकेश चौधरी सहित दो अन्य को दोषी माना गया है। पूरी सुनवाई के दौरान 19 गवाहों की गवाही दर्ज की गयी थी।
क्या है मामला
लालपुर के मुक्ति शरण लेन के शिवम अपार्टमेंट निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या साल 2019 में पैसे की लेन-देन में अशोक नगर स्थित एक न्यूज चैनल के ऑफिस में कर दी गयी थी। तब पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2019 को दोनों भाई दिन के साढ़े चार बजे घर से निकले थे। जिसके बाद उनकी हत्या की जानकारी मिली थी।
अरगोड़ा थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
बताते चलें कि साधना न्यूज के चैनल में विवाद होने पर उनकी हत्या गोली मार कर की गयी थी। मामले को लेकर अरगोड़ा थाना के प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश कुमार चौधरी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार रहा था। 9 मार्च 2020 को उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से लोकेश जेल में है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response