About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का मैस्कॉट ‘जूही’ को लॉन्च’ किया

Share the post

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची में 27 अक्टूबर से होगा

रांची। भारत में पहली बार खेले जाने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्रॉफी का अनावरण व मैस्कॉट जूही को लॉन्चिंग किया। एफआईएच अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन आदि शामिल थे।

टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया-जापान के पहले मैच से होगी

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर को मलेशिया और जापान के पहले मैच से होगी। जबकि मेजबान भारत दिन का तीसरा मैच खेलेगा, जहां रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में थाईलैंड से होगा।

6 टीमें महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 में कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत ट्रॉफी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। छह टीमों का टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से शुरू होगा और 5 नवंबर को समाप्त होगा। सभी टीमें एक ही पूल का हिस्सा हैं और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जहां तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी और दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी।

चैंपियन जापान को कोरिया से मिलेगी बड़ी चुनौती

डिफेंडिंग चैंपियन जापान को टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे शानदार टीम कोरिया से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जिसने 2010, 2011 और 2016 में टूर्नामेंट के छह में से तीन संस्करण जीते हैं। मेजबान भारत अच्छी फॉर्म में है। विशेष रूप से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक कांस्य और एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप स्पेन 2022 में खिताबी जीत के बाद मेजबान टीम ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है और 2018 में उपविजेता रही। टीम 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और 2 नवंबर को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में कोरिया से भिड़ेगी।

Leave a Response