About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsPolitics

भाजपा विधायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा एचईसी में लगवाएंगे

Share the post

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय हेमंत प्रताप शाही की अंतिम इच्छा पूरी करना चाहते हैं

रांची। भाजपा गांधी परिवार पर शुरू से हमला करती आई है। चाहे नेहरू हो या इंदीरा गांधी या फिर राहुल गांधी, इन परिवार पर भाजपा के कोई भी नेता हमला करने का कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन कोई भाजपा का ऐसा भी नेता है जो स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा रांची के धुर्वा में लगाने का प्लान कर रखा है। प्लान ही क्या समझ लिजिए कि इसमें अमलीजामा पहनाने का काम बहुत ही जल्द शुरू कर दिया जाएगा। आप सोचेंगे कि आखिर वो कौन भाजपा का नेता है जो स्वर्गीय राजीव गांधी का प्रतिमा एक पार्क में लगाने का मन बना चुका है। तो आइए हम आपको सबसे पहले उस नेता का नाम बताते हैं। ये युवा भाजपा नेता झारखंड के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही हैं। भानु प्रताप शाही द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा लगवाने की क्या कहानी पहले यह समझना जरूरी है।

अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने में कोई आपत्ति नहीं
विधायक भानु प्रताप शाही अपने पिता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय हेमंत प्रताप शाही की अंतिम इच्छा पूरी करना चाहते हैं। उनके पिता की इच्छा थी कि कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा एचईसी परिसर स्थित एक पार्क में लगे। जिसे पूरा करने के लिए भानु प्रताप शाही एचईसी परिसर स्थित राजीव गांधी उद्यान में राजीव गांधी की प्रतिमा लगवाएंगे। इन्हें राजीव गांधी की प्रतिमा लगाने में कोई आपत्ति भी नहीं है। NEWS BOX BHARAT से बातचीत में विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कांग्रेस के मंत्री से बात हुई है। उनकी इच्छा है कि सबकी सहमति से एक तिथि निर्धारित कर राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि उनके पिता हेमंत प्रताप देहाती ने राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा बनवा भी दिया है। उन्हें अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने में कोई आपत्ति नहीं है। राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित होते देखने की हसरत दिल में लिए हेमंत प्रताप देहाती का निधन हो गया। ऐसे में अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरा करने के लिए भानु प्रताप शाही ने भाजपा विधायक होते हुए भी राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की ठानी है।

Leave a Response