About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
LifeNews

बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन | बाघमारा में शोक की लहर

Share the post

रांची। बाघमारा से बीजपी के विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। ढुल्लू महतो की मां लंबे समय से बीमार थीं। उनकी तबीयत 2 दिन पहले ज्यादा बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी और मंगलवार को सुबह उनका निधन हो गया। विधायक ढुल्लू महतो की मां के निधन के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर डूब गई। निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुल्लू महतो की मां को इससे पहले दिल्ली के एम्स भी ले जाया गया था। तबीयत में थोड़ी सुधार होने के बाद उन्हें वापस लाया गया था। लिलोरी घाट पर ही आज उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। उनके पार्थिव शरीर को विधायक के आवास पर रखा गया है जहां अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। उनकी मां की इस क्षेत्र में अलग ही पहचान थी, अक्सर वो भी लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहती थीं । उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

Leave a Response