About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

बिग ब्रेकिंग: वैगनर चीफ प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत

Share the post

रांची। रूस से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, वैगनर चीफ प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। इस प्राइवेट प्लेन में प्रिगोझिन के अलावा 9 अन्य यात्री भी सवार थे। हादसा मॉस्को-सेंट पीट्सबर्ग के बीच हुआ। रूस के सरकारी टीवी ने प्लेन क्रैश का वीडियो भी जारी किया है। हादसे में मरने वालों में 7 यात्री और तीन क्रू मेंबर्स थे। बता दें कि रूस की निजी सेना वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन दो महीने पहले पुतिन और रूस से बगावत कर दी थी। ऐसे में इस प्लेन क्रैश के हादसे को पुतिन का बदला भी बताया जा रहा है। रूस के साथ समझौते के बाद अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि प्रिगोझिन भाड़े के सैनिकों के मुखिया प्रभारी बने रहेंगे या उन्‍हें हटा दिया जाएगा। बता दें कि वैगनर ग्रुप भाड़े के सैनिकों की एक प्राइवेट आर्मी है, जो रूसी सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों वैगनर सैनिकों ने रूस की तरफ से युक्रेन के खिलाफ जंग में हिस्‍सा लिया। वैगनर ग्रुप खुद को निजी सैन्य कंपनी बताता है। वहीं, रूस की सरकार हाल में कुछ ऐसे कदम उठा रही थी, जिससे इस पर अंकुश रखा जा सके। ग्रुप की पहचान पहली बार 2014 में हुई थी, तब यह पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर रहा था। उस समय यह एक गुप्त संगठन था, जो ज्यादातर अफ्रीका और मध्य पूर्व में सक्रिय था।

Leave a Response