+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 23, 2026
News

भारतीय जनता पार्टी की संकल्प यात्रा का आज समापन होगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

Share the post

रांची। भारतीय जनता पार्टी की 17 अगस्त से शुरू हुई संकल्प यात्रा का आज समापन हरमू मैदान में होगा। समापन के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। बीजेपी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह को भव्य बनाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिन के 1 बजे के आसपास रांची पहुंचेंगे। समापन समारोह में भाग लेने के बाद वो शाम 5 बजे रांची से रवाना हो जाएंगे। हरमू मैदान में लगभग 10 हजार लोगों के बैठने के लिए दीर्घा बनाया गया है। वहीं, कार्यक्रम में लगभग 60 हजार लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। संकल्प यात्रा के समापन के साथ-साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भी समापन होगा।

9 चरणों में चली संकल्प यात्रा

बीजेपी की संकल्प यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से हुई थी, जो 9 चरणों में चली। सीएम हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।

Leave a Response