About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

हरमू में मजहबी रंग देने वालों को मिला जवाब | थाना में दोनों पक्षों ने किया समझौता | मिलाए दोस्ती के हाथ

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। रांची शहर के अमन पसंद लोगों ने आपसी सौहार्द को बनाए रखते हुए हरमू बाजार मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में रविवार को समझौता कर लिया। मारपीट की घटना के दौरान घायल बलराम ओझा, अंजुमन इस्लामिया रांची, रांची महावीर मंडल व समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने पूरे मामले को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। इनका यह प्रयास रंग लाया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने लिखित समझौता करते हुए मामले को रफा-दफा कर करने पर लिखित समझौता किया। हालांकि इससे पहले रांची पुलिस ने पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें साफ देखा जा रहा था कि शनिवार रात को एक बच्ची को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार युवक ने खड़ी बाइक पर टक्कर मार दी थी। जिसके बाद पूरा बवाल शुरू हो गया था। हकीकत जानने के बाद दोनो पक्ष शाम को लिखित आवेदन देते हुए मामला खत्म किया। इस पूरे मामले में रांची एसएसपी, सिटी एसपी सहित अरगोड़ा थाना प्रभारी ने सूझबूझ का परिचय दिया। राजधानी रांची ने एक बार फिर से आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण वातावरण की मिसाल पेश कर दी।

News Box Bharat latest news

Leave a Response