बेबी देवी आज लेंगी मंत्री पद की शपथ, दिवंगत पति जगरनाथ महतो के अधूरे काम पूरा करेंगी
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/99480212.webp)
![Baby Devi will take oath as minister today](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/76-1024x640.jpeg)
झारखंड लेटेस्ट न्यूज
रांची। हेमंत सोरेन सरकार में सोमवार को बेबी देवी कैबिनेट के 11वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगी। मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राज्य कैबिनेट में रिक्त हुए जगह को वो भरेंगी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। बेबी देवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। 2019 के बाद दूसरी बार बिना सदन की सदस्यता के ही मंत्री बनाया जा रहा है। उनसे पहले हफीजूल हसन को मंत्री बनाया गया था। जगरनाथ महतो के निधन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि उनकी पत्नी या फिर उनके बेटे को उत्तराधिकारी बनाया जाएगा। बेबी देवी कुर्मी जाति से पहली महिला हैं, जो मंत्री बनेंगी। मंत्री बनने से पहले उन्होंने कहा है कि वो अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी। क्षेत्र के लोगों का विकास करेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए काम करेंगी। बता दें कि 6 अप्रैल को मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन हुआ था। वो काफी दिनों से बीमार थे। कोरोना के बाद उनके लंग्स का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनके निधन के तीन महीने बाद बेबी देवी को मंत्री बनाने की घोषणा हुई।
News Box Bharat latest news