About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

2023 वनडे वर्ल्ड कप में टूटे व्‍यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

Share the post

2015 वर्ल्ड कप के दर्शकों की संख्‍या का रिकॉर्ड टूट गया

स्टेडियम में उपस्थिति और प्रसारण व्‍यूअरशिप की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए

रांची। आईसीसी और उसके प्रसारण साझेदार डिज्नी स्टार के अनुसार, भारत में संपन्न 2023 वनडे कप ने ने स्टेडियम में उपस्थिति और प्रसारण व्‍यूअरशिप की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आईसीसी ने कहा कि भारत के मैदानों पर हुए 48 मैचों को सबसे अधिक 1,250,307 दर्शकों ने देखा, जिससे ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड में 2015 विश्‍व कप के 1,016,420 दर्शकों की संख्‍या का रिकॉर्ड टूट गया। डिज्नी स्टार ने कहा कि टूर्नामेंट के छह हफ्तों में विश्व कप के लिए 51.8 करोड़ ट्यूनिंग के साथ भारत में रैखिक टेलीविजन दर्शकों की संख्या आधे अरब से अधिक हो गई है। भारत में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के आंकड़ों के अनुसार, टीवी पर कुल खपत 422 अरब मिनट थी, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप बनाती है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हुआ विश्‍व कप फाइनल टीवी पर 30 करोड़ लोगों ने देखा, जो 13 करोड़ अधिक था, जिससे डिज्नी स्‍टार के मुताबिक यह सबसे अधिक टीवी पर देखा जाने वाला क्रिकेट मैच बना। फाइनल में डिजिटल व्‍यूअरशिप का रिकॉर्ड भी टूटा। डिज्‍़नी + हॉटस्‍टार पर 5.9 करोड़ व्‍यूअरशिप मिली जो सबसे बड़ा लाइव स्‍पोर्ट्स इवेंट बन गया।

Leave a Response