About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
Education

बिशप वेस्टकाॅट गर्ल्स स्कूल डोरंडा का एथलेटिक्स मीट संपन्न: टोपाज हाउस बना Champion

Share the post

प्रियंका, श्रुति, जिज्ञासा, आराधना, आयुषी व सपना टूटी बेस्ट एथलीट

रांची। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा का 24वां एथलेटिक्स मीट खेलगांव में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस दौरान खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन महालेखाकार, झारखंड अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग ने किया। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों ने उपस्थित मेहमानों और अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ चारों सदनों द्वारा शानदार मार्च पास्ट से किया गया। प्रतियोगिता में बैंड डिस्प्ले और योगासनों की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। कराटे पर आधारित प्रस्तुति में छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा के अनेक तरीकों का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं द्वारा स्पेनिश डांस , आदिवासी डांस की प्रस्तुति को सराहा गया।

खेल छात्राओं के समग्र विकास में सहायक होता है : महालेखाकार अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग

प्रतियोगिता में 100 मी और 200 मी दौड़, शटल रिले ,400 मी हैंडल्स रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप,टग वार सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डुंगडुंग ने कहा कि शिक्षा और खेल का उचित संयोजन छात्राओं के समग्र विकास में सहायक होता है। मौके पर उपस्थित स्कूल के सेक्रेटरी रिवेनलेंट सिकंदर नाग ने कहा कि विद्यालय का चरित्र निर्माण और देशप्रेम की भावना जगाने का विद्यालय हमेशा प्रयास करता रहेगा। विद्यालय की प्राचार्य के एडविन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल नामकुम के प्राचार्य जेजे एडविन, बिशप वेस्टकोट गर्ल्स स्कूल नामकुम की प्राचार्या मिस जेकब ,बिशप स्कूल बहु बाजार के प्राचार्य ए जेकब सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Leave a Response