About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Latest Hindi News

ब्रेकिंग : 20 को भी रांची जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे

Share the post

School Closed : रांची में हो रहे मूसलाधार बारिश और इसके चलते बिगड़ी हालात को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने शुक्रवार, 20 जून को भी कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया, “बच्चों की सुरक्षा जरूरी है, इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।” लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। डीसी ने आगे बताया कि यह फैसला मौसम केंद्र, रांची से बारिश के पूर्वानुमान पर आधारित फीडबैक मिलने के बाद लिया गया। मौसम विभाग ने झारखंड में 19 और 20 जून को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 17 जून को झारखंड में दस्तक देने के बाद से ही बादल छाने लगे थे। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 19 जून को पहले ही सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया था, जिसे अब शुक्रवार (20 जून) के लिए भी जारी रखा गया है। अभिभावक संघ ने जिला प्रशासन के इस सुरक्षा-केंद्रित निर्णय का स्वागत किया है।

Leave a Response