About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

लोकसभा चुनाव के लिए कार्डिनेटर नियुक्त : गोड्डा में आलमगीर ! धनबाद में बन्ना ! कोडरमा में बादल व सिंहभूम में रामेश्वर उरांव

Share the post

रांची। कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव को लेकर देश की सभी लोकसभा सीटों के लिए समन्वयक नियुक्त किए है। कांग्रेस महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी समन्वयकों के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है। झारखंड के राजमहल सीट के लिए मणि शंकर, दुमका के लिए सुल्तान अहमद, गोड्डा के लिए आलमगीर आलम, चतरा के लिए जयशंकर पाठक, कोडरमा के लिए बादल पत्रलेख, गिरिडीह के लिए शहजादा अनवर, धनबाद के लिए बन्ना गुप्ता, रांची के लिए केशव महतो कमलेश, जमशेदपुर के लिए रमा खलखो, सिंहभूम के लिए रामेश्वर उरांव, खूंटी के लिए बंधु तिर्की, लोहरदगा के लिए प्रदीप तुलस्यान, पलामू के लिए भीम कुमार और हजारीबाग के लिए अशोक चौधरी को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

Leave a Response