+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

मानवता शर्मसार: चान्हो में मासूम की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share the post

 रांची। झारखंड के रांची जिले के चान्हो इलाके में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हत्या थी और मृतक के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था। हैरान कर देने वाली इस घटना में पीड़िता का दूर का रिश्तेदार आरोपी बताया जा रहा है। जांच के अनुसार, मंगलवार शाम सरहुल मेला दिखाने के बहाने आरोपी ने बच्ची को एक सुनसान जगह ले जाकर यौन हिंसा की कोशिश की। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के साथ बर्बरता की सीमा पार करते हुए दुष्कर्म किया। गुरुवार को रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को खेत से मिले बच्ची के शव ने गांव में आक्रोश भर दिया था। ग्रामीणों ने रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग जाम करके आरोपी को सामूहिक न्याय दिलाने की मांग की, हालांकि पुलिस ने समय रहते भीड़ को शांत कर मार्ग खुलवाया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक विश्वास को ठेस पहुंचाई है, बल्कि मानवीय नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने विशेष अदालत के माध्यम से त्वरित सुनवाई और अधिकतम सजा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Response