+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

पलामू में एक्सीडेंट:| कार ने 12 लोगों को रौंदा | 3 की मौत व कई गंभीर रूप से घायल

Share the post

रांची। झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव में एक कार ने 12 लोगों को रौंद दिया, इस घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं, इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घोयल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 6 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और ग्रामीणों के बीच चीख पुकार मची गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले है, जानकारी के अनुसार कार नया था व डालटनगंज गढवा रोड पर गढवा के तरफ से कार आ रही थी, इसी क्रम में कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद ग्रामीण एक साथ सड़क किनारे खड़े थे, इसी दौरान डाल्टनगंज गढ़वा रोड पर गढ़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने करीब 12 लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Leave a Response