+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeNews

चूहे को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share the post

रांची। नोएडा में बाइक से चूहे को कुचलकर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ‘खान बिरयानी’ के स्वामी जैनुल उर्फ जैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला नोएडा के मामूरा सेक्टर-66 का है। यह शख्स इसी इलाके में बिरयानी की दुकान चलाता है। जब ये शख्स रात को अपने घर से निकल रहा था तो उसकी नजर एक चूहे पर पड़ी, जिसे उसने अपनी बाइक से कुचलकर मार डाला। चूहे को बाइक से कुचलने के आरोपी को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बयान के मुताबिक, थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गश्त के दौरान पाया गया कि जैनुद्दीन पुत्र मतलूब अहमद निवासी गली नं-5, ममूरा, नोएडा का अपनी बिरयानी की दुकान पर ग्राहकों से पैसों को लेकर फसाद हो रहा था, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जैनुद्दीन को समझाने का प्रयास किया गया, मगर जैनुद्दीन अधिक उत्तेजित होकर आमदा-फसाद करने लगा, जिस पर उसे धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की गई।पुलिस ने अपने बयान में यह भी बताया है कि सोशल मीडिया में चूहे के प्रकरण से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है। चूहे के प्रकरण से इस गिरफ्तारी का कोई संबंध नही है।

Leave a Response