+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

जेल से बने मडर प्लान का खुलासा: घर-जमीन का लालच देकर अकाउंटेंट संजय की हत्या कराई गई थी

Share the post

रांची। कुछ दिनों पहले रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुए अकाउंटेंट संजय कुमार हत्याकांड के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में संदीप कुमार, आकाश कुमार, विवेक कुमार शर्मा, डब्लू कुजूर (जेल में बंद) की पत्नी सुशीला कुजूर और शाहिल बाड़ा शामिल है। आरोपियों में संदीप कुमार और आकाश कुमार ने अकाउंटेंट संजय कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी कौशल किशोर ने दी।

मडर के बाद 80 हजार रुपए दिया गया

आरोपियों ने पुलिस को बताया रांची के बिरसा मुंडा जेल में बन्द डब्लू कुजूर सहित अन्य लोगों ने इस हत्या की साजिश रची थी। इस हत्याकांड के लिए साजिशकर्ताओं ने दो शूटरों को हायर किया गया था। इन शूटरों को घर और जमीन का लालच दिया गया था। साथ ही साथ 80 हजार रुपए नगद भी दिया गया था।यह पैसा सुशाला कुजूर ने दिया था। जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी स्व. कमल भूषण की संपति की पूरी जानकारी अकांटेंट संजय कुमार को थी, इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की गई थी। बता दें कि बड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण की भी हत्या कर दी गई थी।


Leave a Response