About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
EntertainmentNewsWorld

किंग खान ने बॉलीवुड में 31 साल का सफर पूरा किया

Share the post

लेटेस्ट बॉलीवुड न्यूज

25 जून को बॉलीवुड में 31 साल का सफर तय कर लिया
रांची। किंग खान यानि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का डंका देश ही नहीं विदेशों में भी बजता है। उनके करोड़ों फैंस खान की एक झलक देखने को लेकर बेताब रहते हैं। रोमांटिक फिल्में हो या विलेन की भूमिका, हर जगह शाहरुख खान ने अपनी एक अलग छाप फिल्मी दुनिया में छोड़ी है। एक बेहद खूबसूरत अभिनेता 25 जून को बॉलीवुड में 31 साल का सफर तय कर लिया। उनकी रोमांटिक फिल्में उनके फैंस के दिलों में एक विशेष स्थान रखती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ऐसी फिल्में दी जो आज एक यादगार बन गया है। बॉलीवुड में शाहरुख खान ने विभिन्न शैलियों में विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए। आइए उनकी उन फिल्मों का हम आज जिक्र करेंगे, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। ऐसे तो उनकी कई फिल्म सफलता की मिसाल कायम की। लेकिन हम आज उन फिल्मों के बारे बताएंगे, जिनमें शाहरुख खान ने बता दिया कि क्यों मुझे बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है।
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे: यह शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म है, जिसमें उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। देश ही नहीं विदेशों में भी यह फिल्म धूम मचाई। यह फिल्म खान की सफलता की मिसाल बन गई।

मोहब्बतें: एक शिक्षक के रूप में इस फिल्म में गजब का रोमांटिक रोल निभाए। एक संगीत शिक्षक की भूमिका लोगों के दिलों पर आसानी से छा गए।

वीर-जारा: इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को खूब सराहा गया। इस फिल्म में वीर व जारा के बीच के स्थायी प्रेम व बलिदान को खूबसूरती से चित्रित करती है। जारा यानि प्रीति जिंटा के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पंसद आया था। इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते।

कल हो न हो: फिल्म में रोमांस, कॉमेडी व ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण था। जिससे फैंस के लिए एक यादगार व भावनात्मक अनुभव बन गया। खान ने अलग तरह की एक्टिंग इस फिल्म में करके अपने फैंस को एक अलग अनुभव दिया।

कुछ कुछ होता है: प्यार, दोस्ती व तकरार.. इस फिल्म की खोज थी। इस फिल्म में शाहरुख के शानदार करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक के रूप में देखा जाता है।

पठान: 4 साल के लंबे अंतराल के बाद डांस व बेहतरीन डायलॉग व एक्टिंग ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म आने से पहले ही हिट हो गई। एक्शन व थ्रिलर ने लोगों को सिनेमा हॉल में जाने को मजबूर कर दिया। फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिए।

News Box Bharat latest News

Leave a Response