About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Latest Hindi News

सुपर डिवीज़न फुटबॉल के लिए इको एफसी और गुरुंग एफसी ने क्वालीफाई किया

Share the post

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित बी डिवीज़न के फाइनल मुकाबले में इको एफसी चारीहुजीर ने गुरुंग एफसी को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इसी के साथ इको एफसी और गुरुंग एफसी की टीम में 2027-28 के लिए सुपर डिवीज़न फुटबॉल लीग के लिए क्वालीफाई कर गई. नामकुम के कवाली ग्राउंड में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इको एफसी के लिए पहले हाफ के 32वें में मिनट में अजय ने गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया. दूसरे हाफ के खेल में गुरुंग एफसी की टीम ने गोल करने के लिए कई प्रयास किये, लेकिन अंत तक उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई और मैच एक गोल से हार गई. सुपर डिवीजन में सत्र 2026- 27 में खेले गए मुकाबले में चुट्टू एफसी और स्वर्णरेखा टाटीसिल्वे की टीम रेलीगेट होकर बी डिवीज़न में चली गई. मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड गुरुंग के आशिक, बेस्ट गोलकीपर गुरुंग के आशिक, मैन ऑफ़ द मैच इको के अजय व बेस्ट मिड फील्डर इको के अजय को दिया गया. इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, हेड ऑफ रेफरी फरीद खान, असतानिस बिहान आदि शामिल थे.

Leave a Response