Breaking: टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की कोशिश, बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जुहू की सड़क पर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अभिनेता को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी। दैनिक भास्कर के खबर के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ के एक प्रशंसक को गोली लगने की भी जानकारी दी गई है। घटना में कुल पांच राउंड फायरिंग किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इस घटना से जुड़ी जानकारी और गैंग की कथित जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि के लिए पुलिस के बयान का इंतजार करना जरूरी है।






