रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित बी डिवीज़न के फाइनल मुकाबले में इको एफसी चारीहुजीर ने गुरुंग एफसी को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इसी के साथ इको एफसी और गुरुंग एफसी की टीम में 2027-28 के लिए सुपर डिवीज़न फुटबॉल लीग के लिए क्वालीफाई कर गई. नामकुम के कवाली ग्राउंड में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इको एफसी के लिए पहले हाफ के 32वें में मिनट में अजय ने गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया. दूसरे हाफ के खेल में गुरुंग एफसी की टीम ने गोल करने के लिए कई प्रयास किये, लेकिन अंत तक उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई और मैच एक गोल से हार गई. सुपर डिवीजन में सत्र 2026- 27 में खेले गए मुकाबले में चुट्टू एफसी और स्वर्णरेखा टाटीसिल्वे की टीम रेलीगेट होकर बी डिवीज़न में चली गई. मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड गुरुंग के आशिक, बेस्ट गोलकीपर गुरुंग के आशिक, मैन ऑफ़ द मैच इको के अजय व बेस्ट मिड फील्डर इको के अजय को दिया गया. इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, हेड ऑफ रेफरी फरीद खान, असतानिस बिहान आदि शामिल थे.

add a comment
और खबरें पढ़ें
जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज का सपना होगा साकार ! हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास
रांची. जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान...
मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत।नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों...
Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन। 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
नई दिल्ली: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए बड़ी...
सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?
रियाद: सऊदी अरब के पास आधुनिक हथियार, मजबूत आर्थिक संसाधन और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश का सैन्य सहयोग है। इसके...
CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई, UN ने उठाए मानवाधिकार के सवाल
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के...
अभिजीत दीपके हिरासत में। अजिंक्य शिंदे को सौंपी CJP आंदोलन की कमान
नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...





