+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

रांची : कांटाटोली मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग | एक की मौत

Share the post

रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली चौक के पास एक दुकान में आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। यह घटना रांची के कांटाटोली चौक के पास की है। जबकि कुछ लोग दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए हैं। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग से दुकान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह से दुकान के पीछे एक घर आधा दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए। तेज आग और धुआं की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था। हालांकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा एस्बेस्टस की सीट को तोड़कर बाहर निकाला। जिसमें 59 वर्षीय बुजुर्ग एनुल आलम की दम घुटने की वजह से मौत हो गई।

Leave a Response